Mahashivratri 2022 : भांग की खीर का लगाए भोलेबाबा को भोग #Recipe

By: Ankur Tue, 01 Mar 2022 08:28:31

Mahashivratri 2022 : भांग की खीर का लगाए भोलेबाबा को भोग #Recipe

आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व हैं जिसमें सभी भक्तगण भगवान शिव की पूर्जा-अर्चना करते हैं। आज के दिन घरों में शिव को भोग लगाया जाता हैं। भोलेबाबा के प्रसाद के रूप में आज के दिन कई लोग भांग का सेवन भी करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए भांग की खीर बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसके साथ भोलेबाबा को भोग लगाया जा सकता हैं। तो आइये जाते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

चावल - 70 ग्राम
पानी - 300 मिलीलीटर
गर्म दूध - 45 मिलीलीटर
केसर - 1/4 छोटा चम्मच
दूध - 300 मिलीलीटर
भांग के पत्ते - 40 ग्राम
घी - 2 छोटे चम्मच
बादाम - 2 बड़े चम्मच
पिस्ता - 2 बड़े चम्मच
काजू - 2 बड़े चम्मच
सूखा नारियल - 2 बड़े चम्मच
घी - 2 बड़े चम्मच
किशमिश - 2 बड़े चम्मच
दूध - 1.5 लीटर
चीनी - 70 ग्राम
हरी इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
पिस्ता - गार्निश के लिए

bhang kheer recipe,recipe,recipe in hindi,mahashivratri special recipe

बनाने की विधि

- एक बाउल में 70 ग्राम चावल और 300 मिली पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें।
- एक छोटी कटोरी में 45 मिली गर्म दूध में 1/4 छोटा चम्मच केसर डालकर 20 मिनट के लिए भिगोएं।
- एक पैन में 300 मिली दूध उबालकर उसमें 40 ग्राम भांग के पत्ते डालकर 5 मिनट तक उबालें।
- पैन को आंच से हटाकर 10 मिनट के लिए ठंडा करें।
- इसे ब्लेंडर में डालकर स्मूद प्यूरी बनाएं।
- कढ़ाई में 2 टीस्पून घी गर्म करके बादाम, पिस्ता, काजू, सूखा नारियल डालकर 1 मिनट तक भूनें।
- दूसरे पैन में 2 टेबलस्पून घी, किशमिश डालकर कुछ सेकेंड के लिए भूनें।
- एक कड़ाही में 1.5 लीटर पानी डालकर उबालें।
- इसमें भीगे हुए चावल डालकर 20-25 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें केसर वाला दूध डालकर 20-25 मिनट तक पकाएं।
- इसमें चीनी डालकर मीडियम आंच पर पकाएं।
- अब इसमें भुने हुए मेवे, भांग की प्यूरी, हरी इलायची पाउडर डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
- खीर को पिस्ते से गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।

ये भी पढ़े :

# Mahashivratri 2022 : मनोकामनाएं सिद्ध करने के लिए करें उपाय, जानें व्रत करते समय क्या करें और क्या नहीं

# Mahashivratri 2022 : भोलेनाथ को नाराज करती हैं ये 8 चीजें, ना चढाएं शिवलिंग पर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com